कैमूर : बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां मोहनिया में शहीद बाबा मजार के समीप एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही बाइक पर बैठी महिला व उसके बच्चे की ऑन द स्पॉट मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे को जामकर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मृतक महिला हसनारा बेगम व उसका पुत्र आलीशान कुरैशी औठ वर्ष मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव का निवासी के रूप में पहचान हुई है।
वहीं घायल पति का नाम बैरिस्टर कुरैशी बताया जा रहा है जिसका इलाज मोहनिया के अनुमंडलीय में चल रहा है। घायल बैरिस्टर कुरेशी अपने पत्नी व बच्चों को बाइक पर बिठाकर दवा लेने के लिए मोहनिया स्थित किसी अस्पताल में जा रहा था। गुस्साए लोगों ने एनएचएआई विभाग की लापरवाही बताया है। घटना के बाद सड़क जाम कर स्थानीय लोग मुवावजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट


