रांची:पलामू सेंट्रल जेल में बंद टीएसपीसी के एरिया कमांडर किसलय सिंह की रिम्स में मौत होने की सूचना सामने आई है। किसलय सिंह पलामू के मनातू निवासी था।
कुछ दिनों किसलय सिंह बीमार रह रहे था। पैरालाईजिस और बीपी से संबंधित समस्या के बाद किसलय सिंह को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था।
इलाज के दौरान किसलय सिंह की मौत हो गई है। किसलय सिंह पर टीएसपीसी के नक्सली होने का आरोप लगा था और इस मामले में पलामू के मनातू थाना में एफआईआर (53/21) दर्ज था, जिसके चलते वह जेल में बंद था। किसलय सिंह के मौत के बाद, जेल प्रबंधन ने परिजनों को सूचित किया है और उनका पोस्टमॉर्टम रिम्स में किया जाएगा।
इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। किसलय सिंह कई महीनों से जेल में था। पलामू सेंट्रल जेल के अधिकारी ने उनकी मौत की पुष्टि की है।