Nalanda में ढाई वर्ष का बच्चा हुआ गायब, परिजनों ने किया सड़क जाम

नालंदा: नालंदा के बिहार थानांतर्गत खंदकपुर मोहल्ला में आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने गए एक बच्चा पिछले 24 घंटे से गायब है। बच्चे का सुराग अभी तक नहीं मिलने के कारण अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने सड़क जाम कर आगजनी की। हंगामा की सूचना मिलने के बाद एसडीओ अभिषेक पलासिया, सदर डीएसपी नुरुल हक़, बीडीओ, सीओ समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए।

गायब बच्चे की पहचान खंदकपुर धोबी गली निवासी संतोष कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र सुर्यांशु है। बच्चे की मां ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह आंगनबाड़ी में पड़ोस की एक बच्ची के साथ पढ़ने गया था। पढाई खत्म होने के बाद लड़की अपने घर लौट आई लेकिन यह बच्चा घर वापस नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। आंगनवाड़ी सेविका ने बताया कि बच्चा पढ़ने आया और खाना खाने के बाद निकल गया था। घटना के बाद बच्चे के माता पिता और अन्य ने आंगनवाड़ी सेविका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामा कर रहे लोगों को मौके पर पहुंचे पर अधिकारी समझाने में जुटे हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्णिया में LJP R ने किया प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Nalanda

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का खतरा, कई...

झारखंड में आज तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी। रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने और झमाझम बारिश...

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img