Advertisment

गैंगस्टर अमन के संपर्क मे थे बीजेपी के दो नेता

रांची: गैंगस्टर अमन के संपर्क मे थे बीजेपी के दो नेता – कुख्यात गैंगस्टर अमन साव ने पुलिस रिमांड पर बेहद सनसनीखेज खुलासे किए हैं. अमन ने अपने बयान में पुलिस को यह बताया है कि रांची में रहने वाले भाजपा नेता रमेश सिंह और लीलेश्वर महतो उसके सहयोगी हैं. अमन ने अपने बयान में यह भी बताया है कि रमेश सिंह के कहने पर ही बिल्डर अभय सिंह के कार्यालय में सुजीत सिन्हा ने फायरिंग करवाई थी. रमेश सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं वही लालेश्वर महतो रांची जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष हैं. अमन ने लातेहार के बालूमाथ पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि रांची के रातू रोड के रहने वाले भाजपा नेता रमेश सिंह बिल्डर का काम करते हैं.

गैंगस्टर अमन के संपर्क मे थे बीजेपी के दो नेता

गैंगस्टर अमन के संपर्क मे थे बीजेपी के दो नेता

रमेश सिंह यह कहने पर ही उनके पार्टनर स्वर्गीय अभय सिंह के दफ्तर पर सुजीत सिन्हा ने अपने गुर्गों से फायरिंग करवाई थी. कोविड संक्रमण के दौरान बिल्डर अभय सिंह की मौत हो गई थी. अमन ने अपने बयान में बताया है कि रमेश सिंह का अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. जिसके बाद रमेश सिंह ने सुजीत सिन्हा के जरिए अभय सिंह को धमकी दिलवाई थी. गौरतलब है कि अमन साव और सुजीत सिन्हा दोनों पूर्व में एक ही गिरोह में थे, बाद में दोनों अलग-अलग हो गए.

गैंगस्टर अमन के संपर्क मे थे बीजेपी के दो नेता

अमन ने तो यह भी बताया है कि सुजीत सिन्हा के कहने पर ही अभय सिंह के दफ्तर पर फायरिंग की गई थी. वहीं, दूसरे भाजपा नेता लालेश्वर महतो को तो अमन साव ने अपना पार्टनर ही बताया है, अमन के अनुसार रांची के राय खलारी के रहने वाले भाजपा नेता लीलेश्वर महतो उसके बिजनेस पार्टनर है. लीलेश्वर के जरिये ही वह अपने पैसों का निवेश करता है. आपको बता दे कि लीलेश्वर भाजपा नेता के साथ साथ बड़ा कोयला कारोबारी है. बॉडीगार्ड लेकर उसका भुगतान नही करने को लेकर भी लालेश्वर काफी चर्चित हुए थे. वहीं इस मामले मे मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता रमेश जी और लीलेश्वर महतो ने अमन साव या सुजीत सिन्हा ने किसी भी तरह के सम्बंध होने से साफ इंकार किया है.

हेमंत करेंगे जोहार पोर्टल पर अपलोड परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: भागलपुर में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा!...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे के...

Ramgarh Rail Facilities: गोला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव से...

Ramgarh Rail Facilities: रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता एवं रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने रांची रेल मंडल के DRM से मुलाकात कर...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने कार्रवाई तेज...