औरंगाबाद : रफीगंज शिवगंज पथ के रेगनिया मिल के पास सड़क दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा कि अनियंत्रित बाइक ने खडी़ ट्रैक्टर में मारी टक्कर दी जिससे दो लाग घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान कसमा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी लालदीप पासवान पुत्र चिंटू कुमार, दूसरे घायल की पहचान इसी गांव के सुरेश साव के पुत्र नंदू कुमार के रूप में की गई है. घायल चिंटू कुमार ने बताया कि दोनों उचौली से लौट रहे थे. इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर में जा टकराई. डॉ विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
रिपोर्ट : दीनानाथ


