चर्चित व्यवसायी समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने…

सारण: बड़ी खबर बिहार के सारण से है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी के साथ ही दहशत फ़ैल गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना छपरा के उमा नगर की है जहां छपरा के चर्चित व्यवसायी अमरेंद्र सिंह और उनके एक सहयोगी शम्भुनाथ की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ अपने घर जाने के लिए निकले ही थे कि अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दोनों को गोली लग गई।

यह भी पढ़ें – बिहार का कृषि चमत्कार: FPO मॉडल देश के लिए मिसाल, महिला नेतृत्व वाले FPO बन रहे बदलाव के वाहक

घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एएसपी राजकिशोर सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये। फ़िलहाल परिजनों ने हत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि चर्चित व्यवसायी अमरेंद्र सिंह सामाजिक गतिविधियों में भी काफी आगे रहते थे और उन्होंने पिछले मेयर चुनाव में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी।

यह भी पढ़ें-  PM मोदी के स्वागत के लिए महिलाएं रचा रहीं हाथों में मेहंदी, लिखवा रही ये खास संदेश…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img