सीएम ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हादसा, दो लोग घायल

Desk. खबर पश्चिम बंगाल से है। सीएम ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हादसे की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक अस्थायी गेट गिरने से दो लोग घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं गेट गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता में धनधान्य ऑडिटोरियम में सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा अभिनेता उत्तम कुमार की 44वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सीएम ममता भी शामिल होने वाली थी। इसी कार्यक्रम के दौरान अस्थायी गेट गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें दो लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सभागार का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फिल्मी हस्तियों को महानायक पुरस्कार प्रदान करने वाले थे। वहीं 24 जुलाई 1980 को जन्मे उत्तम कुमार को उनकी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिनमें 1956 साहेब बीबी गोलम, 1957 हरानो सुर और 1961 सप्तपदी शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img