बोकारो: सिटी पुलिस ने दो स्नैचर को किया गिरफ्तार शहर में लगातार हो रहे अपराध चेन स्नेचिंग का मामला सामने आ रहा था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित किया जिसमें सिटी थाना व अन्य थाना को लेकर छापेमारी शुरू की जिसमें बीते दिन 11 सितंबर को एक महिला का चैन छिन लिया गया।
दो स्नैचर गिरफ्तार
जिसकी रिपोर्ट महिला ने सिटी थाने में दर्ज कराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सनेचर चोर को किया गिरफ्तार साजिद अंसारी उफ डी जे,जो सोलगींडीह का रहने वाला है दूसरा वकील अंसारी मोहनडीह रहने वाला को गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही पर और दो सोने का चैन एक एंड्रॉयड फोन नगद 17100 रुपए व दो मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त किया! पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम गठित कर पूरे शहर में छापेमारी की जा रही है जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं! जिसमें दो चोर को भेजा जाएगा जेल!गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर और भी जगह छापेमारी की जा रही है!


















