पटना : पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ के नयाटोला से आतंकी गतिविधि में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने उनके पास से कई विदेशी दस्तावेज जब्त किए हैं
जो प्रतिबंधित और गिरफ्तार दोनों सदिग्धों के तार कई देशों से जुड़ा है.
छात्रों को गुमराह कर दे रहे थे आतंकी ट्रेनिंग
फुलवारीशरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि
फुलवारीशरीफ के नया टोला स्थित अहमद पैलेस में मोहम्मद जलालुद्दीन जो
झारखंड पुलिस का सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं एवं अतहर परवेज मिलकर संगठन चला रहे हैं. ये दोनों संगठन के माध्यम से समाज के अशिक्षित एवं गुमराह छात्रों को अपने संपर्क में लाकर उन्हें आतंकी गतिविधि की प्रशिक्षण देते थे.
सिमी के सदस्य रहे हैं संदिग्ध आतंकी अतहर परवेज
एएसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए दोनों संदिग्ध आतंकी पीएसआई एवं एसडीपीआई पार्टी के झंडे तले इस कार्य को किया करते थे. अतहर परवेज पूर्व से सिमी के कार्यकर्ता रहा है. साथ ही आतंकी गतिविधि में इसकी संलिप्तता मिली है. पटना के गांधी मैदान में बम ब्लास्ट में गिरफ्तार आतंकवादियों के लिए बेलर का भी इसी ने किया था.
पाकिस्तान सहित कई देशों से जुड़ रहे तार
पुलिस इनके पाकिस्तान सहित कई देशों से तार जुड़े होने की जांच भी कर रही है. पुलिस का कहना है कि यहां केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश ,तमिल नाडु सहित कई राज्यों से छात्र प्रशिक्षण के लिए आ रहे थे. पुलिस का कहना है कि पैसे की व्यवस्था पाकिस्तान सहित अन्य देशों से मिलती थी. पुलिस को इनके पास से करीब 75 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन के भी प्रमाण मिले हैं.
रिपोर्ट: शक्ति
अतहर परवेज के मोबाइल से पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा की तस्वीर बरामद
Highlights







