मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थानाध्यक्ष को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो युवक को पिस्टल के साथ दबोच लिया गया। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की हाथीदह थाना क्षेत्र के औन्टा गांव में नई फोर लेन के पास हथियार के साथ बदमाश घूम रहा है।
SHO रंजन कुमार ने वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए घेराबंदी कर युवक को घेरकर किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए घेराबंदी कर युवक को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान औन्टा निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी की पहचान आशीष कुमार नगर थाना जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। एएसआई अमरकांत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। इन लोगों के पास हथियार कहां से आया और इन दोनों का आपराधिक इतिहास क्या है?

यह भी पढ़े : हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में किया भीषण डकैती…
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


