हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में किया भीषण डकैती

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। कन्हौली थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित भाषर गांव में बीती रात हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी शुक्रवार की देर रात अचानक घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

डकैतों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और लाखों नकद, सोने, चांदी के गहने लेकर हुए फरार

आपको बता दें कि डकैतों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई बम विस्फोट भी किए, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Sitamarhi Chori 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही SP अमित रंजन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित रंजन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि विस्फोट और लूट से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sitamarhi Chori 22Scope News

यह भी पढ़े : मां-पिता को बंधक बना हथियार के बल पर डॉक्टर के घर डकैती

अमित कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...