Advertisment
Ranchi– राजधानी में आज 10 केन्द्रों पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (यूजी नीट-2022) का आयोजन हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के 22 जिलों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में करीबन 16 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक इसकी परीक्षा होगी. परीक्षार्थी https://neet.nta.nic.in / पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए के सिटी संयोजक डॉ राम सिंह के अनुसार राजधानी रांची के 10 परीक्षा केंद्रों पर 8152 परीक्षार्थी भाग लेंगे. राजधानी रांची में डीपीएस, आर्मी स्कूल, जेवीएम श्यामली, विवेकानंद विद्या मंदिर, ब्रिजफोर्ड स्कूल, समेत 10 सेंटरों पर यह परीक्षा ली जायेगी.
Advertisment
रांची प्रेस क्लब में मतों की गिनती शुरू
Advertisement




