15 साल पुराने विवाद में चाचा ने भतीजे को कुदाल से काटा

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियार गांव में एक कट्ठा जमीन को लेकर 15 साल पुराने विवाद में चाचा ने भतीजे को कुदाल से काट डाला। चाचा ने भतीजे पर धारदार कुदाल से एक के बाद एक कई जानलेवा हमला किया। जिसमें अस्पताल ले जाने के क्रम में भतीजे की मौत हो गई। चाचा वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है।
मृतक की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियार गांव निवासी आमोद यादव के बेटे छोटू यादव 23 के रूप में हुई है।

LN Mishra 1 22Scope News

मृतक के पिता ने बताया- 15 साल से एक कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता आमोद यादव ने बताया कि गांव की एक कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 15 साल से आमोद यादव और उनके छोटे भाई दीपेश यादव के बीच विवाद चल रहा है। इसी बात में दीपेश यादव ने उनके ऊपर कुदाल से हमला कर दिया था। इसके बाद 2014 में उसने पत्नी पर हमला कर दिया था। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनों ही घटनाओं में पंचायत बैठी। जिसके बाद पंचायत में आपस में सुलह कर मामले को रफा-दफा करने का निर्णय हुआ। पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें उनके छोटे बेटे ने अपने चाचा का विरोध किया था।

यह भी देखें :

मृतक छोटू छत पर सोया था, तभी आरोपी ने धारदार कुदाल से कर दिया हमला

आपको बता दें कि रविवार रात उनका छोटा बेटा छोटू यादव छत पर सोया था। तभी मेरे छोटे भाई दीपेश यादव ने उसके चेहरे पर धारदार कुदाल से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई जानलेवा वार किया। बेटे की चीखने की आवाज सुनकर वे लोग जब तक छत पर पहुंचे तबतक दिनेश यादव भाग चुका था। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए वे आनन- फानन में जीएमसीएच पूर्णिया जिले पहुंचे। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे ने दम तोड़ दिया। इधर, वारदात के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है।

यह भी पढ़े : निबंधन कराने पहुंचे छात्रों को DRCC कर्मियों ने कर दी पिटाई…

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img