बाढ़ : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह आज बाढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा फंड सिर्फ नौजवानों के लिए होगा। युवाओं के लिए लाइब्रेरी और फिटनेस क्लब हर पंचायत स्तर पर खोलने की केंद्रीय मंत्री सह सांसद ललन सिंह ने कही। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना के अगवानपुर में केंद्रीय मंत्री का स्वागत पगड़ी और हाथों में तलवार देकर किया गया।
अपनी सांसद निधि का फंड युवाओं के लिए खर्च करेंगे – केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
इस दौरान केंद्रीय मंत्री व सांसद ललन सिंह ने कहा कि अपनी सांसद निधि का फंड युवाओं के लिए खर्च करेंगे। युवाओं के विकास से ही देश का विकास होगा। नली, गली और सामुदायिक भवन सरकार बना रही है। इसलिए अब अपना सांसद निधि फंड युवाओं के लिए खर्च करने की बात कही।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे स्टाफ द्वारा 57वां दिन जारी धरना, डॉ. राजभूषण चौधरी के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


