नगर परिषद के अध्यक्ष के घर पर अज्ञात अपराधियों ने की गोलीबारी, परिजनों से मिले विधायक भाई वीरेंद्र

मनेर : बिहार सहित पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी आए दिन किसी न किसी जगह वरदात का अंजाम दे रहे हैं। एक तरफ जहां बिहार की सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अधिकारी को निर्देश देने में जुटी हुई है। इसके बावजूद भी बेखौफ अपराधियों में पुलिस का खौफ या कहे कानून का डर समाप्त हो चुका है। ताजा घटना पटना जिला के मनेर से आ रही है।

राजधानी पटना से सेट मनेर नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद के घर पर शुक्रवार की देर रात्र अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की है। हालांकि इस घटना में नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

घटनास्थल से दर्जनों गोली का खोखा बरामद किया है। इधर, घर पर हुई गोलीबारी के बाद परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र भी परिवार से मिलने पहुंचे। घटना को लेकर बड़ी अधिकारी से भी बात की और जल्द से जल्द अपराधी गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं मनेर नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद ने बताया कि बीते देर रात्रि लगभग एक बजे के आसपास से जब मैं घर में सोया हुआ था तब अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मैं जब घर से बाहर निकाला तो देखा कि दो बाइक से अपराधी आए हुए हैं और घर के ऊपर फायरिंग कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहाे हैं। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर घर में छुपा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। विद्याधर विनोद ने बताया कि लगभग आठ राउंड घर के ऊपर फायरिंग की गई है जहां पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा और गोली भी बरामद किया है। साथ ही मनेर नगर अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी हो और सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। क्योंकि अपराधी ने जान से मारने की धमकी देकर भागा है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे मनेर थाना के एसआई दिनेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मनेर नगर परिषद के अध्यक्ष विद्याधर विनोद के घर पर अज्ञात अपराधी और असामाजिक तत्वों के द्वारा फायरिंग की गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। घटनास्थल से अभी फिलहाल चार गोली का खोखा बरामद किया गया है। साथ ही घर के में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं पाया है। घटना को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष और उनके परिवार से बातचीत की जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलाब हो की कुछ दिन पूर्व पटना जिले के बिहटा नगर परिषद के वार्ड नंबर-13 के वार्ड पार्षद पूनम देवी के पुत्र निखिल कुमार के ऊपर भी अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग किया था। जिसमें अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। अब दूसरी घटना मनेर नगर परिषद के वर्तमान नगर अध्यक्ष के घर पर घटी है। अब देखना होगा कि पटना पुलिस कब तक दोनों मामलों का उद्वेदन करती है। लेकिन घटना के बाद से एक बार फिर अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त दिख रहा है।

https://22scope.com/patna-polices-campaign-is-paying-off-knocked-on-10-thousand-houses/

Saffrn

Trending News

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img