Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी तेज, जानें संभावित तारीखें

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।


Jharkhand Board Result 2026 Update रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक तथा इंटर के साइंस और कॉमर्स संकाय की अधिकांश कॉपियों की जांच अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। ऐसे में इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है।


Key Highlights

  • मैट्रिक और इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच संभावित

  • इंटर आर्ट्स का परिणाम 10 मई तक जारी हो सकता है

  • मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद

  • परीक्षा और कॉपी जांच समय से पहले होने से रिजल्ट जल्दी

  • CBSE और ICSE बोर्ड के नतीजे भी जल्द जारी होने की संभावना


Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में रिजल्ट जारी होने की संभावना क्यों बढ़ी

इस वर्ष परीक्षा और मूल्यांकन दोनों ही सामान्य से पहले शुरू हुए हैं। मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं करीब 10 दिन पहले आयोजित की गई थीं और उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी 10 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। इसी वजह से परिणाम भी समय से पहले जारी करने की तैयारी चल रही है। राज्य गठन के बाद यह तीसरी बार होगा जब मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल में आएगा। इससे पहले 2015 और 2024 में ऐसा हो चुका है।

Jharkhand Board Result 2026 Update: इंटर आर्ट्स का रिजल्ट मई तक आने की उम्मीद

जहां साइंस और कॉमर्स संकाय के परिणाम अप्रैल में आने की संभावना है, वहीं इंटर आर्ट्स का रिजल्ट थोड़ा देर से जारी होगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार कला संकाय का परिणाम 10 मई तक घोषित किया जा सकता है। आमतौर पर झारखंड बोर्ड में मैट्रिक का रिजल्ट मई के अंत में और इंटर का जून में जारी होता रहा है, लेकिन इस बार पूरा शेड्यूल आगे खिसक गया है।

Jharkhand Board Result 2026 Update:CBSE और ICSE रिजल्ट पर भी नजर

इधर, केंद्रीय बोर्डों के परिणाम भी जल्द आने की संभावना है। CBSE 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है। इस वर्ष से 10वीं में दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिसमें दूसरे चरण की परीक्षा मई में प्रस्तावित है। इसके कारण पहला रिजल्ट 20 अप्रैल के बाद जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं ICSE 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...