पूर्वी चंपारण: शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित नरसिंह बाबा मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा भी पहुंचे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हम मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे और 225 से अधिक सीटें भी जीतेंगे।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य की जनता एनडीए के पक्ष में है और एनडीए को पसंद भी करती है। जनता अब लालटेन वालों को देखना भी नहीं चाहती है। लालटेन वाले के सरकार में सीएम आवास से फिरौती की डील होती थी, वहीं से सारा अपराध मैनेज होता था। इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम जाति की नहीं समाज की बात करने वालों के साथ हैं और जनता भी उन्ही का साथ देगी। उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश की यात्रा पर तेजस्वी यादव के सवालों पर कहा कि नीतीश कुमार दूरदर्शी नेता हैं।
इतनी उम्र होने के बावजूद वह ग्राउंड जीरो पर जाते हैं और लोगों से मुलाकात करते हैं। वे योजनाओं का फीडबैक लेते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो योजना बनाते हैं उसे वह धरातल पर भी उतारते हैं और फिर उसका रियलिटी चेक भी करते हैं। विपक्ष को बोलने के सिवाय कुछ आता ही नहीं है इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bettiah: लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए किया गया जागरूकता अभियान
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Motihari Motihari Motihari
Motihari </span
Highlights


