उपेंद्र कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक खबर है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा उच्च सदन जाने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने कोटे से उन्हें राज्यसभा भेजने वाली है। बिहार बीजेपी प्रभारी व केंद्रीय राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा चुनाव के दौरान सीट सेयरिंग के दौरान कही थी। इसी के आधार पर उन्हें कहा गया था कि एक लोकसभा सीट और एक विधान परिषद की सीट दिया जाएगा।

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा को एमएलसी सीट तो नहीं मिलेगी क्योंकि जदयू ने एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जदयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से एनडीए की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए थे लेकिन वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। इस सीट से सीपीआई माले के कैंडिडेट राजराम कुशवाहा ने चुनाव जीता है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : मोदी 3.0 में स्पीकर चुने गए ओम बिरला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!