पटना : लोकसभा चुनाव के बीच राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामा हो रहा है। बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचे हुए हैं। लाइब्रेरी इंस्ट्रक्टर के पद पर बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अतिथि शिक्षक इसी पद पर समायोजन की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। ICT Instructor गुस्से में दिखें। कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़े : CM हाउस का घेराव करने पहुंचे अतिथि शिक्षक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
कुमार गौतम की रिपोर्ट







