UPSC Civil Service Result 2021: JNU की छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, UPSC में लड़कियों का दबदबा

अंकिता अग्रवाल सेकेंड और गामिनी सिंगला थर्ड टॉपर

UPSC Civil Service Result 2021: JNU की छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परिणाम 2021 की घोषणा कर दी है. श्रुति शर्मा इस बार की टॉपर रही. इस साल सभी शीर्ष 3 पदों पर लड़कियों ने कब्जा की है. श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. सिविल सेवा का फाइनल परिणाम घोषणा यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

  • पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
  • चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान – इशिता राठी
  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी, और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे. मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे. साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ.

जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें.
  • होमपेज पर, ‘यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2021- अंतिम परिणाम’ पर क्लिक करें.
  • चयनित उम्मीदवारों के विवरण के साथ एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें.
Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img