मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर में एक सड़क दुर्घटना में वैशाली की सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के पुत्र छोटू सिंह की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप की है। बताया जा रहा है कि सांसद के पुत्र अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तभी एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में छोटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जबकि घटना की सूचना के बाद सांसद वीणा देवी के घर में कोहराम मच गया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- JDU के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केशो सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री
चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Road Accident Road Accident
Road Accident
Highlights







