वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

नालंदा : दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास सोमवार को हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान बिहारशरीफ के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार की पत्नी संजू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी स्कूटी से नवादा जिले के कादिरगंज जा रहे थे। इसी दौरान सकरौल गांव के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़े : थाने पर हमला, शराब तस्कर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मी घायल, आत्मरक्षा में हुई फायरिंग…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img