गया पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, एयरपोर्ट पर दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

गया : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एकदिवसीय दौरे पर बिहार के गया पहुंचे। सबसे पहले गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेकर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने भी उनका स्वागत किया।

इस मौके पर गया सांसद विजय मांझी, भगत प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरबड़े, मगध क्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति का गया एवं नालंदा में कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान पितृपक्ष महासंगम में वह अपने पूर्वजों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान एवं तर्पण करने गया पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा के शांति के लिए पिंडदान किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उसके बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनकी पत्नी में साथ थी। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गया एयरपोर्ट से उन्हें सीधा विष्णुपद मंदिर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया, जिस रास्ते से उपराष्ट्रपति का काफिला गुजरा उन सभी रास्तों में सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई थी एवं सभी रूटों को बंद किया गया था।

https://22scope.com/pitru-paksha-fair-started-in-gaya-ji-pinddanis-started-arriving-to-provide-salvation-to-their-ancestors/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...

हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का...

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी...

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img