पटना जंक्शन पर चला सतर्कता जागरूकता अभियान

264
Advertisment

पटना : पटना जंक्शन के बाहर सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि कैसे लोग नौकरी लेने के लिए दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं और अपनी मेहनत का पैसा गवां देते हैं.

Advertisment

इस जागरूकता अभियान में लोगों को ये जानकारी दी गई की कि आप यात्रा के दौरान खाने-पीने की सामग्री जांच पड़ताल करके ही लें तथा रेल टिकट भी काउंटर से या रेलवे के वेबसाइट से ही लें. दलालों से कभी भी टिकट ना लें. ऐसा करने से आप भी स्वस्थ रहेंगे और पैसों की भी बर्बादी नहीं होगी.

चीफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने भी संभोदन किया :

सतर्कता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के बाद चीफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा पूरे भारत में हम लोग नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं. लोगों को ये भी बताया जा रहा है कि नौकरी पाने की चाहत में दलालों के चक्कर में ना पड़े. नौकरी के लिए सही वेबसाइट पर जाएं और पता करें किस तरह से और कैसे नौकरी मिलती है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी लेना हो तो सही आदमी के पास जाकर जानकारी लें. टिकट और खाने-पीने की सामग्री जांच पड़ताल करके और सही आदमी से लें.

कार्यक्रम में बताया गया कि सतर्कता हमारी जीवन शैली है, जागरूकता के माध्यम से सतर्कता में निखार लाया जा सकता है. सतर्कता को जीवन शैली से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जैसा हम सोचते हैं, वैसा ही करते हैं. और जैसा करते हैं वो आदत बन जाती है. वही आदत हमारे चरित्र में परिलक्षित होती है.

 सफल रहा कार्यक्रम :

पटना जंक्शन पर कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सतर्कता जागरूकता अभियान के अध्यक्ष, तकनीकी प्रबंधक, सचिव तथा मुख्य प्रबंधक की देखरेख में संपन्न हुआ. सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरा बहुआयामों पर प्रकाश डालते हुए कार्यशैली में उपयोगिता बताई गई.

रिपोर्ट : रॉबिन कुमार

नई नवेली दुल्हन के साथ तेजस्वी पहुंचे पटना, मामा को दिया करारा जवाब

Advertisement