नालंदा : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र इलामगंज में क्षेत्र के एयरफोर्स जवान की हत्या हुई थी। इसी को लेकर बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज उनके घर पहुंचे। जहां इस दौरान उन्होंने नालंदा एसपी से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भांजपा आंदोलन करने की काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों बिहार में अपराधी सर चढ़ कर बोल रहा है और लगातार निर्दोष लोगों को मौत की घाट उतार रहा है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







