ग्रामीणों ने लिया निर्णय, समस्या का सामाधान नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

मधेपुरा : मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सहरसा जिला के धबौली में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने की चेतवानी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही चुनाव का समय आता है, नेता वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन उसके बाद एकबार भी घूमकर झांकने तक नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब हम इन नेताओं की चिकनी-चुपड़ी बातों में नहीं आने वाले हैं। वहीं ग्रामीण चंद्रभानू पिंकू, संतोष सिंह, रंजन कुमार सिंह और रीता देवी सहित अन्य ने कहा कि हमारे गाँव की स्थानीय समस्याओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित किया जाता है।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीण सड़कों पर जल जमाव की समस्या को खत्म करते हुए नाला का निर्माण हो, पूरे प्रखंड क्षेत्र में घोरपरास का आतंक है, जिससे हमलोगों का फसल की क्षति हो रही है, उसे दूर किया जाए, खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को अविलंब ठीक किया जाय, गांव में हाई स्कूल का निर्माण हो। हमारी इन मांगों को यदि पूरा नहीं किया जाएगा तो हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में बोले राजद नेता, मोदी समाधान नहीं, हैं समस्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...