आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा किया जा रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

रिपोर्टः आकाशदीप/ न्यूज 22 स्कोप

गढ़वाः रंका अनुमंडल मुख्यालय के रंका शहर के कुर्मी मुहल्ला में उपायुक्त शेखर जमुआर ने औचक निरीक्षण किया. आधा दर्जन से अधिक घरों में जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बनाए गए मानदंडों की जांच की. जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवानंद राम एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे‌ बीएलओ टीम की सराहना की. बुधवार के दोपहर बाद भंडरिया प्रखंड के दौरे से वापस लौट कर रंका पहुंचे.

मतदाताओं से मिल कर आवश्यक जानकारियां जुटाई

उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है. जिसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल कर आवश्यक जानकारियां जुटाने मतदाता सूची में सुधार करने, नये मतदाता का नाम जोड़ने, मृत मतदाता का नाम हटाने, किसी अन्य जगह हमेशा के लिए सिफ्ट हो चुके मतदाता का आवश्यक जानकारी एवं प्रमाण प्राप्त कर सूची से नाम हटाने का काम पूरी तरह गहनता से किया जा रहा है.

पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे कर्मियों की सराहना की

उपायुक्त ने तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष होने वाला या वाली है. वे अपना नाम संबंधित बीएलओ से मिलकर अवश्य दर्ज करा लें. उपायुक्त ने रंका में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे कर्मियों की सराहना करते हुए आगामी सप्ताह तक शत प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है.

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img