Advertisement
Advertisement

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर कल सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान

सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में चुनाव प्रचार थमा

रांची: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।

शनिवार को इन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम गया। मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदानकर्मी और सुरक्षा कर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं।

वे रविवार तक अपने-अपने बूथ पर पहुंच जाएंगे। वहां सोमवार सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा। सुबह 9.30 बजे से encore.eci.gov. in ऐप पर वोट प्रतिशत आने लगेगा।

शाम पांच बजे तक के वोटिंग की रिपोर्ट 5.30 बजे तक आ जाएगी, पर अंतिम रिपोर्ट रात 12 बजे तक आएगी। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां से सुरक्षा कारणों के कारण ईवीएम मंगलवार को आएगा।

Commercial Advertisment

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...