बिहार राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन के 4 विधायकों ने अपना वोट अबतक नहीं डाला

पटना : देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज यानी 16 मार्च को अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह नौ बजे से जारी है और चार बजे तक मतदान होगा और शाम पांच बजे तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।

NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया है

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया है। वहीं महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुका है। महागठबंधन के चार विधायकों ने अपना वोट अबतक नहीं डाला है। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला है। राजद विधायक फैसल रहमान ने वोट नहीं डाला है। वहीं कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अबतक वोट नहीं डाला है।

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के 2 विधायक संपर्क में नहीं, बढ़ा क्रॉस वोटिंग का खतरा

अमित झा की रिपोर्ट

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...