मतदान आज, गर्मी से रहेगी राहत; गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान सोमवार को होगा। इसके मद्देनजर झारखंड में बादल व बारिश की वजह से गर्मी से राहत रहेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ हिस्से में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। वज्रपात होने का भी अनुमान है।

साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, रांची व आसपास में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

14 मई को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी में कही-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, न्यूनतम 21.2 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 34.7 डिग्री, न्यूनतम 22.6 डिग्री, डालनटगंज का अधिकतम 39.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img