केरोसिन तेल की कीमत घटने से PDS उपभोक्ताओं में खुशी की लहर

सासाराम : केरोसिन तेल की कीमत घटने से पीडीएस उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है।केरोसिन तेल की कीमत घटने के साथ ही सासाराम एसडीएम मनोज कुमार ने शत् प्रतिशत उठाव करने के लिए निर्देश दिए हैं। इससे पहले एसडीएम मनोज कुमार ने चेनारी तथा शिवसागर प्रखंड के पीडीएस अनुज्ञप्तिधारीयों तथा प्रखंड पदाधिकारी के साथ बैठक में आधार सीडिंग तथा राशन वितरण ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिए।

वहीं शिवसागर प्रखंड में जरूरतमंदों को राशन कार्ड भी वितरण किया गया। सासाराम एसडीएम मनोज कुमार ने जानकारी दिए कि पिछले दिनों खाघ एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह के समीक्षा के दौरान रोहतास जिलाधिकारी धमेंद्र कुमार के निर्देश पर लंबित राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया।

वहीं केरोसिन की कीमत घटने के साथ शत प्रतिशत उठाव कर लाभुकों के बीच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। गौरतलाप किरोसीन कीमत 85 रुपए प्रति लीटर होने से लाभुकों ने पीडीएस से किरोसीन तेल लेना बहुत कम कर दिए लेकिन किरोसीन तेल कि कीमत घटने से अब लाभुकों को 58 रूपए प्रति लीटर मिलेगा जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगा।

https://22scope.com/rohtas-transport-department-cut-a-lot-of-challans-in-sasaram/

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...