बंदूक लहराना पड़ा महंगा, 4 देशी कट्टा के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

320
Advertisment

हाजीपुर : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में भोजपुरी गानों पर ठुमका लगाते हुए और हांथ में बंदूक लहराते हुए सोशल मीडिया पर काफी तेजी से एक वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो की सूचना मिलते हीं स्थानीय थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया। जिसमें चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों अपराधियों के पास चार देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक फाइटर एवं एक चाकू बरामद किया गया है।

Advertisment

इस संबंध में वैशाली एसपी रविरंजन कुमार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि वायरल वीडियो के आधार पर इस घटना में शामिल एवं अवैध अग्नेयास्त्र में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वायरल वीडियो कांड में
फिलहाल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसमें करण कुमार, सुरज कुमार, मिथलेश कुमार और रौशन कुमार उर्फ छोटु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि पकड़े गए चार बदमाशों में रौशन कुमार उर्फ छोटू सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है, जो आर्म्स एक्ट एवं भगवानपुर थाना में मामला दर्ज है।

प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates