हम Minister हैं, बोलना नहीं चाहिए लेकिन…, मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री के सामने…

मंत्री ने Union Minister के सामने ही बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की खोली पोल। कल JP नड्डा के सामने CM नीतीश ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का किया था गुणगान

दरभंगा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। शनिवार को उन्होंने दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएमसीएच में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मदन सहनी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कैबिनेट के मंत्री मदन सहनी ने खुले मंच से दरभंगा की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के मरीजों को आपके स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां के अस्पताल से मरीजों को सिर्फ रेफर किया जाता है। रेफऱ प्रथा बंद होनी चाहिए, स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ यहां के मरीजों को मिले, इसके लिए नीति बननी चाहिए।

मंत्री ने दरभंगा की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की बात करते हैं। कहते हैं, लालू राज में सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद ही खराब थी। हमने जब काम शुरू किया तब से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में काफी बदलाव हुआ है। शुक्रवार को पटना के आईजीआईएमएस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कामों को गिनाया था।

अगले ही दिन उनकी पार्टी के नेता व बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के समक्ष ही दरभंगा के सरकारी अस्पतालों की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने कहा कि यहां से सिर्फ मरीजों को रेफर किया जाता है। मरीजों को सरकारी व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

हम मंत्री हैं बोलना नहीं चाहिए, फिर भी बोल रहे…
सभा को संबोधित करते हुए मदन सहनी ने कहा कि हम बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहना चाहते हैं कि रोगी का इलाज सही ढंग से हो इस पर बात करने की जरूरत है। आप दिन रात मेहनत करते हैं। हम मंत्री जी से कहना चाहेंगे, आप पटना से बहुत सारी सुविधा उपलब्ध कराते हैं, लेकिन यहां वह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है। बिहार सरकार के मंत्री होने के नाते हमें बोलना नहीं चाहिए लेकिन हमें दरभंगा में रहना है। दरभंगा के लोगों को सहयोग करने में हम काम नहीं आएंगे तब कठिनाई होगी।

बहुत सारा सामान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन उसका लाभ रोगियों को नहीं मिल पाता है। इसलिए कोई नीति बननी चाहिए जो सामान आप उपलब्ध कराते हैं, उसका लाभ रोगी को मिल रहा है या नहीं, यह देखने की जरूरत है। दूसरी यह भी नीति बने कि किस परिस्थिति में मरीज को रेफर किया जाता है इसका भी पूरा ब्योरा होना चाहिए। बहुत सारे ऐसे मरीज को हम लोग जानते हैं और रोज देखते भी हैं, जिसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज से पटना रेफर करने की जरूरत नहीं है, उसे भी रेफर कर दिया जाता है।

जो निजी क्लीनिक चलाते हैं वह भी मरीजों को सीधा आईजीआईएमएस पटना रेफर कर देते हैं। हम लोग जानना चाहते हैं कि मरीजों को पीएमसीएच में क्यों नहीं रेफर किया जाता है? इसका मतलब है कि पीएमसीएच पर विश्वास नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   अकेले बिहार को मिला है दो AIIMS, डीएमसीएच में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान बोले केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Minister Minister Minister Minister Minister Minister

Minister

Saffrn

Trending News

बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और ‘वाइब्रेंट...

Bihar: बिहार के सीमावर्ती जिलों—पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया—के जिला प्रशासनों द्वारा भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन और विकास कार्यों की...

झारखंड में अब शादी-श्राद्ध में नहीं होगी LPG सिलेंडर की...

Jharkhand: झारखंड में अब LPG गैस सिलेंडर को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आपके घर में शादी है या श्राद्ध...

जमशेदपुर ईवनिंग न्यूज़ – 09 अप्रैल 2026

जमशेदपुर ईवनिंग न्यूज़ – 09 अप्रैल 2026 1.चाईबासा में 12 बार चाकू से हमला, गंभीर हालत में युवती जमशेदपुर रेफर Chaibasa के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

बिहार की डेयरी को मिलेगी वैश्विक पहचान – सुरेंद्र मेहता

पटना : भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से अब बिहार के डेयरी उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। बिहार सरकार के मत्स्य,...

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत,...

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ से बड़ी खबर है, जहां अधौरा थाना क्षेत्र में मवेशी लदे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img