झारखंड में अब शादी-श्राद्ध में नहीं होगी LPG सिलेंडर की किल्लत, सरकार कराएगी मुहैया, जानिए कैसे…

Jharkhand: झारखंड में अब LPG गैस सिलेंडर को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आपके घर में शादी है या श्राद्ध की क्रिया या कोई विशेष आयोजन है और आपको गैस सिलेंडर की बहुत जरुरत है तो ऐसे में अब आपको LPG गैस सरकार मुहैया कराएगी। आप अपनी जरुरत सरकार को आवेदन में लिखकर बता सकते हैं।

कैसे मिलेगा LPG गैस सिलेंडर?

बता दें राज्य सरकार ने शादी समारोह, श्राद्ध कर्म, यज्ञ एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए LPG गैस सिलेंडर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश से मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत आपको आवेदन के साथ विशेष परिस्थिति में गैस सिलेंडर लेने के लिए शादी या श्राद्ध कर्म का आमंत्रण पत्र देना होगा। बता दें इस आवेदन के बाद आपको सरकार तीन सिलेंडर मुहैया कराने का फैसला लिया है।

बैकलॉग क्लियर करने का दिया गया आदेश

राजधानी रांची में LPG गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में दिक्कत को लेकर मंत्रई इरफान अंसारी ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि हर हाल में 10 दिनों के अंदर बैकलॉग खत्म कर लोगों को घर तक LPG  गैस सिलेंडर मुहैया कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...