Weather Update: 9 मार्च को 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, तापमान 35°C पार जाने की संभावना

 झारखंड में 7 से 10 मार्च के बीच मौसम बदलने के संकेत। 9 मार्च को 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर।


 Weather Update रांची: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में 9 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 6 मार्च से ही दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाने के संकेत मिल रहे हैं और 7 से 10 मार्च के बीच कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि राजधानी रांची में इसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है, लेकिन यहां भी 9 मार्च को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

 Weather Update: 7 से 10 मार्च के बीच बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 और 9 मार्च को राज्य के करीब 14 जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वहीं 10 मार्च को राज्य के 13 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा 11 जिलों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश और गरज के साथ बादल गिरने की संभावना है उनमें कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, दुमका, हजारीबाग, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद शामिल हैं।


Key Highlights

  • 9 मार्च को झारखंड के 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

  • 7 से 10 मार्च के बीच कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

  • चाईबासा में सबसे अधिक 36.4 डिग्री तापमान दर्ज

  • राजधानी रांची में 9 मार्च को हल्की बूंदाबांदी के संकेत

  • मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़े


 Weather Update: 12 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार

गुरुवार को राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। चाईबासा में सबसे अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि सरायकेला का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा।

इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो, देवघर, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में भी तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

 Weather Update: मौसम बदलने से बढ़ रही मौसमी बीमारियां

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत बढ़ गई है। खासकर बच्चों में वायरल बुखार के मामले सामने आ रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गले में खराश, हल्का बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बादल छाने लगेंगे और 7 से 10 मार्च के बीच कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img