सेबी के एक्शन पर क्या करेंगे अनिल अंबानी? चल रही है ये तैयारी

Desk. कारोबारी अनिल अंबानी कथित फंड डायवर्जन मामले में जुर्माना लगाने और पूंजी बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने के भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आदेश की समीक्षा कर रहे हैं और कानूनी सलाह के अनुसार उचित अगला कदम उठाएंगे। यह बयान आज उनके प्रवक्ता ने जारी किया है।

सेबी के एक्शन पर क्या करेंगे अनिल अंबानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, अंबानी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से संबंधित मामले में 11 फरवरी, 2022 के सेबी के अंतरिम आदेश के अनुसार, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले ढाई साल से उक्त अंतरिम आदेश (11 फरवरी, 2022) का अनुपालन कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, 22 अगस्त के उस आदेश पर, जिसमें धन के हेरफेर के आरोप में उन्हें और 24 अन्य को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। अनिल अंबानी उक्त मामले में सेबी द्वारा पारित 22 अगस्त, 2024 के अंतिम आदेश की समीक्षा कर रहे हैं और कानूनी सलाह के अनुसार उचित अगला कदम उठाएंगे।”

 

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...