RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता हुई रद्द तो RJD हुई हमलावर…

पटना: राजद के एमएलसी सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह की बिहार विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई। सुनील सिंह की सदस्यता सदन में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की वजह से आचार समिति की अनुशंषा पर रद्द कर दी गई। सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद अब राजद राज्य सरकार पर हमलावर हो गई और नीतीश कुमार निरकुंश कहा।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आज के दिन को काला दिन कहा और सरकार में बैठे लोग विपक्ष की बातों को सहन नहीं कर पा रहे हैं। सत्ता के बल पर नशे में चूर बिहार के अचेत और थके हुए शासक ने विपक्ष के शब्द सहन नहीं कर पाए और सदस्यता ही खत्म करवा दी। सदन के अंदर इससे भी कड़वी बातें होती है लेकिन तानाशाह सरकार कोई संज्ञान नहीं लेती है। सदन में जदयू और भाजपा के कई सदस्य विपक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं लेकिन उनके अपराध क्षम्य हैं क्योंकि वे सत्ता पक्ष के हैं।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सदन में कई कड़वी बातें होती है लेकिन इस तरह का निर्णय तानाशाह ही ले सकता है, कोई लोकतान्त्रिक वयक्ति नहिंन। शक्ति सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कई बार अशोभनीय बातें कहीं है तो उनके खिलाफ आचार समिति कार्रवाई क्यों नहीं करती। क्या वह इस दायरे से बाहर हैं? राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता खत्म करना बिहार के सत्ता नायक के अहंकार और अलोकतांत्रिक आचरण का प्रतीक है। आज का दिन सदन के लिए काला दिन के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

लोकतंत्र में कोई शासक अमृत पीकर नहीं आता है, जनता सबका हिसाब लेती है। बिहार विधान सभा में एक दलित पूर्व मुख्यमंत्री व महिलाओं के संदर्भ में जितनी हल्की और भद्दी बातें मुख्यमंत्री जी ने की थी शायद ही ससंदीय इतिहास इस देश के किसी मुख्यमंत्री ने किया होगा। प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर शर्म से माथा नीचे होने की बात कही थी पर आज हर अलोकतांत्रिक कदम को भाजपा भी सही ठहरा रही है। सुनील सिंह क्षत्रीय परिवार के ही एक अंश हैं। जो नाइंसाफी हुआ है उस नाइंसाफी को सुनील सिंह का क्षत्रीय खानदान माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें-  Purnia के तनिष्क शो-रूम में दि’नद’हाड़े लू’ट…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD MLC RJD MLC RJD MLC

RJD MLC

Saffrn

Trending News

पटना न्यूज़: राजधानी की बड़ी खबरें, स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र और...

पटना न्यूज़ : बिहार की राजधानी पटना में आज प्रशासन और विकास के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की...

मुजफ्फरपुर न्यूज़: शाही लीची का जलवा, स्मार्ट सिटी के बड़े प्रोजेक्ट...

मुजफ्फरपुर न्यूज़ : बिहार के चौथे सबसे बड़े शहर और "लीची की राजधानी" मुजफ्फरपुर में आज कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और आर्थिक हलचलें देखने को...

बोकारो न्यूज़: स्टील सिटी की बड़ी खबरें, बीएसएल में इंटर्नशिप और...

बोकारो न्यूज़ : झारखंड की स्टील सिटी बोकारो में आज कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। उद्योग से लेकर बुनियादी ढांचे तक, यहाँ पढ़ें आज...

भदरिया पुरातात्विक स्थल का DM ने किया निरीक्षण, बांका में पर्यटन...

बांका : बांका जिले के भदरिया गांव के पुरातात्विक स्थल का निरीक्षण बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने किया। निरीक्षण के दौरान पुरातात्विक स्थल की...

भागलपुर न्यूज़: सिल्क सिटी की बड़ी खबरें, सृजन घोटाले से लेकर...

भागलपुर न्यूज़ : बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर में आज दोपहर तक कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। गंगा नदी पर बन रहे पुलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img