RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता हुई रद्द तो RJD हुई हमलावर…

पटना: राजद के एमएलसी सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह की बिहार विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई। सुनील सिंह की सदस्यता सदन में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की वजह से आचार समिति की अनुशंषा पर रद्द कर दी गई। सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद अब राजद राज्य सरकार पर हमलावर हो गई और नीतीश कुमार निरकुंश कहा।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आज के दिन को काला दिन कहा और सरकार में बैठे लोग विपक्ष की बातों को सहन नहीं कर पा रहे हैं। सत्ता के बल पर नशे में चूर बिहार के अचेत और थके हुए शासक ने विपक्ष के शब्द सहन नहीं कर पाए और सदस्यता ही खत्म करवा दी। सदन के अंदर इससे भी कड़वी बातें होती है लेकिन तानाशाह सरकार कोई संज्ञान नहीं लेती है। सदन में जदयू और भाजपा के कई सदस्य विपक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं लेकिन उनके अपराध क्षम्य हैं क्योंकि वे सत्ता पक्ष के हैं।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सदन में कई कड़वी बातें होती है लेकिन इस तरह का निर्णय तानाशाह ही ले सकता है, कोई लोकतान्त्रिक वयक्ति नहिंन। शक्ति सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कई बार अशोभनीय बातें कहीं है तो उनके खिलाफ आचार समिति कार्रवाई क्यों नहीं करती। क्या वह इस दायरे से बाहर हैं? राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता खत्म करना बिहार के सत्ता नायक के अहंकार और अलोकतांत्रिक आचरण का प्रतीक है। आज का दिन सदन के लिए काला दिन के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

लोकतंत्र में कोई शासक अमृत पीकर नहीं आता है, जनता सबका हिसाब लेती है। बिहार विधान सभा में एक दलित पूर्व मुख्यमंत्री व महिलाओं के संदर्भ में जितनी हल्की और भद्दी बातें मुख्यमंत्री जी ने की थी शायद ही ससंदीय इतिहास इस देश के किसी मुख्यमंत्री ने किया होगा। प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर शर्म से माथा नीचे होने की बात कही थी पर आज हर अलोकतांत्रिक कदम को भाजपा भी सही ठहरा रही है। सुनील सिंह क्षत्रीय परिवार के ही एक अंश हैं। जो नाइंसाफी हुआ है उस नाइंसाफी को सुनील सिंह का क्षत्रीय खानदान माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें-  Purnia के तनिष्क शो-रूम में दि’नद’हाड़े लू’ट…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD MLC RJD MLC RJD MLC

RJD MLC

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...