सवाल उठने पर RLJP ने किया साफ, मजबूती के साथ हम…

पटना: पिछले दिनों चिराग पासवान की पार्टी ने एनडीए में पशुपति पारस की रालोजपा के रहने पर सवाल उठाया था। लोजपा(रा) के बयान में कहा गया था कि पशुपति पारस किस गठबंधन में हैं उन्हें ही पता है क्योंकि बिहार में एनडीए में मुख्य रूप से भाजपा, जदयू, लोजपा(रा), हम और रालोमो ही है। लोजपा(रा) के बयान के बाद अब रालोजपा ने भी साफ किया है कि वह एनडीए के साथ मजबूती से हैं।

मामले में रालोजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता चंदन सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से एनडीए के साथ कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कुर्सी और अन्य फायदे के लिए सिद्धांत और निष्ठा नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि आज वे लोग हमारी पार्टी के एनडीए में होने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं जिन्होंने कुछ पाने के लिए अपने कल के विचार सिद्धांत और स्टैंड को बदल दिया।

बिहार की जनता ने इसे देखा भी और फितरत भी समझ गयी। चंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जिस सम्मान और आत्मीय भाव के साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से पार्टी कार्यालय में आ कर मुलाकात की वह इस बात का प्रमाण है कि हमारी पार्टी किस सियासी गठबंधन में है और वहाँ उसकी कितनी अहमियत और सम्मान है। यह तस्वीर हमारी पार्टी पर सवाल उठाने वालों के लिए प्रामाणिक जवाब है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में अटूट आस्था रखते हुए लोक कल्याण के प्रति समर्पित भाव से अपना काम कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      बिहार 2070 तक Carbon Neutral State बनने के लिए प्रयासरत है- प्रियंका रानी

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RLJP RLJP RLJP

RLJP

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img