बीबी ने आशिक के साथ मिलकर शौहर की करायी हत्या, दोनों गिरफ्तार

गया : गया के फतेहपुर के छिड़ी गांव के निकट बीती 26 सितंबर को ढाढ़र नदी से बरामद हामिद के शव से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि हामिद की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने आशिक परवेज के साथ मिल कर की है। परवेज ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर हामिद की गोली मार कर हत्या की थी और उसका शव फतेहपुर के ढाढ़र नदी की झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले परवेज और मारे गए हामिद की पत्नी नूरी नाज और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है। हामिद की पत्नी व नाबालिग लड़की पर हत्या की साजिश रचने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में प्रभारी एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पकड़े गए परवेज के अन्य साथियों की तलाश चल रही है। उनके नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 26 सितंबर की सुबह छिड़ी गांव से होकर गुजरने वाली ढाढ़र नदी किनारे से 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त बेलागंज कर दरमापुर गांव कर रहने वाले हामिद के रूप में हुई थी। हामिद को अपराधियों ने दो गोली मारी थी। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया था। वह 24 सितंबर को घर से बेला गंज बाजार के लिए निकला था। हामिद की पत्नी नूरी नाज़ ने बेलागंज में सनहा भी दर्ज कराया था। इस मामले पुलिस ने बताया कि आरोपी परवेज व नूरी नाज के बीच अवैध सम्बन्ध थे। हामिद उन दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। हामिद को रास्ते से हटाने के लिए ही दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रचा था और परवेज ने अपने साथियों के साथ मिल कर हामिद की हत्या कर दी।

इसके अलावा प्रभारी एसएसपी ने दो और मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिले के गुरुआ पुलिस ने अनिल कुमार नाम के युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी शराब भी बरामद की गई है। इसके अलावा बीती 25 सितंबर की शाम सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये की हुई लूट के मामले में फतेहपुर पुलिस ने संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...

हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का...

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी...

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img