Advertisement
Advertisement

पति की मौत के गम में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुंगेर : मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में नवविहिता दंपति रह रहा था, जंहा मंगलवार को घरेलू विवाद में नवविहिता के पति उज्जवल कुमार ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी। वहीं पति उज्जवल मौत के बाद परिजनों ने खड़गपुर थाना में बहु सहित सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रथामिकी दर्ज कराई थी। पति की मौत के गम में शुक्रवार को मृतक उज्जवल की पत्नी प्राची ने घर में फांसी में लगा दी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने प्राची को मृत घोषित कर दिया।

मृतिका के मां औप पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने मेरे घर में घुसकर मेरी बेटी को फांसी लगाकर हत्या कर दी है। जिसमें ससुर शम्भू विश्कर्मा, सास और दमाद के भाई राजा और रवि शामिल है। परिजनों ने बताया कि हम दोनों घर में नहीं थे। घर में अकेली बेटी थी। मौका देखकर सुसराल वालों ने मेरी बेटी का गला घोंटकर मार दिया और फांसी पर लटका दिया।परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष मार्च महीने ने प्राची और उज्जवल ने घर से भागकर प्रेम-विवाह किया था।

यह भी देखें :

वहीं लड़के के परिवार वालों ने मेरी बेटी को नहीं अपनाया। जिसके बाद दोनों दंपति खड़गपुर बाजार में किराये के मकान में रह रहे थे। वहीं मंगलवार को दमाद ने अपने परिवार से तंग होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दामाद के परिजनों ने मेरी बेटी और हमलोगों पर हत्या का आरोप लगाया। खड़गपुर की थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचकर परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस मुंगेर भेज दिया है।

यह भी पढ़े : तीन मछुआरों के साथ मारपीट, सभी सदर अस्तपताल में भर्ती

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...