अवैध संबंध का विरोध करना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने की धुनाई

नवादा : अवैध संबंध का विरोध करना एक पति को भारी पड़ गया. क्योंकि उसकी पत्नी ने ही जमकर धुनाई कर दी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र की भदौनी का है. पति का नाम टिंकू कुमार बताया जा रहा है.

पीड़ित टिंकू कुमार ने बताया कि हमारी पत्नी का मेरे एक दोस्त से अवैध संबंध चल रहा था. इसकी जानकारी होने पर दिल्ली से जब घर लौट कर इसका विरोध किया तो पत्नी नीतू देवी ने मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान उसका सिर फट गया.

अवैध संबंध: पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजन ने घायल अवस्था में आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में तैनात चिकित्सक हक अंसारी के द्वारा उपचार जारी है. पीड़ित युवक टिंकू कुमार ने इस घटना की शिकायत नगर थाना की पुलिस से की और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

marpit1 22Scope News

कारपेंटर का काम करता है पीड़ित युवक

पीड़ित युवक नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मोहल्ले का टिंकू कुमार बताया जाता है, जो दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है. इसकी शादी वर्ष 2014 में कौआकोल निवासी नीतू कुमारी से हुई थी. आरोपी युवक करण मिस्त्री भदौनी का निवासी बताया जाता है. हालांकि इस मामले पर पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

रिपोर्ट: अनिल

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...