सीयूजे के जनसंचार विभाग में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के जनसंचार विभाग में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में झारखंड के जाने-माने वाइल्ड लाइफ फॉटोग्राफर मुकुल मुखर्जी उपस्थित रहे।

सीयूजे में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी वर्कशॉप

उन्होने वन्य जीवन फोटोग्राफी की उपयोगिता, इसके प्रकार, इससे जुड़ी तैयारियों और इसकी चुनौतियों के बारे में भी छात्रों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होने खुद के द्वारा खींची गयी वन्य जीवों की तस्वीरें भी छात्रों के साथ साझा की। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवव्रत सिंह ने वाइल्ड लाइफ पत्रकारिता की महत्ता के बारे में छात्रों को बताया।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की विभिन्न रोचक विधाओं में छात्रों ने भी जमकर रूचि दिखाई एवं कार्य शाला के दौरान रुचिकर प्रश्न पूछते नजर आए। कार्यक्रम में कैमरा निर्माता कंपनी निकॉन के प्रतिनिधि जय कुमार ने कंपनी के नए तकनीक व उपकरणों का छात्रों के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समन्वयन राम निवास सुथार के द्वारा किया गया। भविष्य की इस नई संभावना का विस्तृत व रोचक जानकारी पाकर छात्रों में उत्साह नजर आया।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img