अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत,  हिट वेब से झुलसेगा झारखंड

 

हिट वेब से झुलसेगा झारखंड

Ranchi: हिट वेब से झुलसेगा झारखंडअप्रैल महीने के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने अपना पूरा प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है.

मार्च के बाद अप्रैल में भी बारिश नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है.

तापमान लगातार सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है. चिलचिलाती धूप लोगों को जला रही है.

झारखंड में निचले स्तर के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चल रही है.

इसके कारण पूरे राज्य में तपिश भरा मौसम देखने को मिल रहा है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है.

आने वाले 5 दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा.

पलामू प्रमंडल और गिरिडीह में 5 अप्रैल को लू चलने की संभावना है,

जबकि 6 अप्रैल को गढ़वा और पलामू जिले में लू चलने की संभावना जताई गई है.

उत्तर पश्चिमी भाग में  देखी जा रही है हिट वेब

खास तौर पर राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में हिट वेब देखी जा रही है बाकी शेष भाग में हिट वेब की स्थिति नहीं है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य के प्रमुख जिलों में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड की गई तापमान की जानकारी दी है.

जिसमें सबसे अधिक डाल्टनगंज में 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है.

वही सबसे कम राजधानी रांची में 38 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा जिले में 42.9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो थर्मल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 39.8 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड की गई है.

वही आने वाले कुछ दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं देखी जा रही है.

रिपोर्ट- मुर्शिद 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!