मांडू में बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर से 9.15 लाख की निकासी, सहायक लिपिक हिरासत में

रामगढ़:  मांडू प्रखंड मुख्यालय के नजारत शाखा से बीडीओ का फर्जी हस्ताक्षर कर 9.15 लाख रुपए की निकासी कर ली गई है। यह रकम बैंक ऑफ इंडिया की मांडू शाखा से मई और जुलाई के बीच चार किस्तों में निकाली गई। अब 5.93 लाख रुपए की और निकासी का प्रयास किया गया, लेकिन बैंक ने सतर्कता बरतते हुए बीडीओ को सूचित कर दिया। बीडीओ संजय कुमार कोंगारी ने बैंक को भुगतान रोकने का निर्देश दिया और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।

बीडीओ ने इस धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को दी और शक के आधार पर सहायक लिपिक मंजीत कुमार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि मंजीत, लुरक महतो नामक एक दैनिक वेतनभोगी को चेक देकर बैंक भेजता था और उससे पैसे निकलवाता था। लुरक ने बताया कि वह यह नहीं जानता था कि चेक पर बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर हैं, बल्कि उसे विश्वास था कि पैसे बीडीओ के लिए ही निकाले जा रहे हैं।

लुरक के बयान के अनुसार, उसने चार बार में कुल 9.15 लाख रुपए मंजीत को दिए, जिसमें पहली बार 3.30 लाख, दूसरी बार 1.15 लाख, तीसरी बार 2.30 लाख और चौथी बार 2.40 लाख रुपए शामिल थे।

बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिक जानकारी स्पष्ट होगी।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...