खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में स्थित बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना में एक महिला की लाश मकई खेत के मिट्टी में दबी मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक महिला की पहचान मुरासी गांव निवासी मुरल मंडल की 24 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी के रूप में हुई है। इधर, सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला एक दिन पहले लापता हो गई थी। इस संदर्भ में उसके मायके वालों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में दी गई थी। पुलिस की मानें तो घटना के बाद मृतक महिला के ससुराल से सभी लोग फरार हो गए हैं। मृतक महिला के मायके वालों के अनुसार, बीते वर्ष फरवरी 2023 में महिला ने बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव निवासी बेचो सदा के पुत्र दुर्लभ सदा से प्रेम विवाह की थी।
घटना के संबंध में बेलदौर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला को छह महीने का एक पुत्र है। शव बरामद कर लिया गया है। महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही पुलिस प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस जांच कर रही है।
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर और वैशाली के INDIA ALLIANCE प्रत्याशी ने किया संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, कहा…
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
KHAGARIA KHAGARIA
KHAGARIA
Highlights


