धनबाद. भूली ओपी थाना अंतर्गत एक महिला का कटा हुआ सिर तालाब में तैरता मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद भूली ओपी पुलिस और बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।
धनबाद में तालाब में मिला कटा हुआ सिर
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि भूली ओपी क्षेत्र के पाडरपाल्ला दास टोला में तालाब में तैरता हुआ महिला का कटा हुआ सिर मिला। महिला सुबह सुबह तालाब में नहाने गई थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों पुलिस को दी। वही पुलिस मौके पर पहुंच कर कटा हुआ सर को कब्जे में ले लिया है और पुलिस शरीर का बाकी हिस्सा की तलास में जुट गई है।
वहीं स्थानीय लोग कटा हुआ सर को जादू टोना से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच की बात कही है। सिर को देखर अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले की घटना है। सिर के कान में एक बाली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह अस्पष्ट नही हो पाया है कि कटा सिर किसका है।
Highlights


