Bihar में महिलाएं बन रही हैं लखपति, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा ‘तेजस्वी के रूपये…’

पटना: लोकसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव बिल पास हो गया और अब इसे जेपीसी में भेजा जायेगा। लोकसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव बिल पेश करने के बाद पक्ष में 269 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 198 वोट पड़ा। मंगलवार को कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन पेश किया। वन नेशन वन इलेक्शन मामले में अब विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। विपक्ष के प्रतिक्रिया पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एक बार में अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो तो इससे फिजूलखर्ची पर रोक लगेगा। इसके लिए सभी पार्टियों से बात करनी चाहिए।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक बार करवाने से फिजूलखर्ची के साथ ही अन्य तरह की परेशानियों से भी लोगों को निजात मिलेगी। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव के माई बहिन मान योजना पर कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य में महिलाओं को स्वाबलंबी बनाया जा रहा है। स्वरोजगार दे कर महिलाओं को राज्य में लखपति बनाया जा रहा है। जब महिलाएं लखपति बन रही हैं तो फिर 2500 रूपये का क्या मतलब है। अब राज्य की महिलाओं को रोटी, बच्चों की पढाई और दवाई के लिए किसी के आगे हाथ फ़ैलाने की जरूरत नहीं है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   राज्य में परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर EOU लगातार कर रही है कार्रवाई, डीआईजी ने कहा…
Bihar Bihar Bihar

Bihar

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...