Operation Sindoor की सफलता पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, कहा…

क़टिहार: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला के बाद से पूरे देश में आक्रोश था और लोग लगातार केंद्र सरकार से आतंकी और आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमला के 16 दिन बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिए जाने पर लोग सवाल भी उठाने लगे थे लेकिन तभी मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। Operation Sindoor Operation Sindoor Operation Sindoor Operation Sindoor

भारत के इस स्ट्राइक में करीब 100 आतंकी मारे गए जबकि कई जख्मी हो गए हैं। पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद से पूरे देश में हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में कटिहार में महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सिंदूर की होली खेली और केंद्र सरकार को धन्यवाद कहा। कटिहार के बनियाटोला में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगा कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाये।

यह भी पढ़ें – Patna समेत बिहार के कई जिलों में किया गया Blackout, आपातकाल स्थिति से निपटने के…

इस मौके पर मौजूद रश्मि प्रिया ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो कार्रवाई की, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारे सिंदूर को मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन सेना ने ‘सिंदूर का बदला सिंदूर से’ लिया। वहीं शीतमा दास और ललिता देवी ने कहा कि सिंदूर अमर है और भारतीय सेना की ताकत से अब कोई इसे मिटा नहीं सकता। ऑपरेशन सिंदूर से हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अब शब्द नहीं, शौर्य बोलेगा, बिहार BJP अध्यक्ष ने कहा ‘मिल गया उजड़ी मांग की सिंदूर का जवाब…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img