बेगूसराय में कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बताई समस्या, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा…

बेगूसराय: बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के भीखमचक पंचायत में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी समर्थित इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 18 वर्ष की आयु से ऊपर सभी माताओं बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए माई-बहिन मान योजना के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रत्येक महीने पच्चीस रूपये दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी शासित दूसरे अन्य प्रदेशों में नारी न्याय योजना के माध्यम से महिलाओं को पूर्व से ही दिया जा रहा है। हमलोगों के द्वारा पूरे बिहार में महिला संवाद का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने एवं सत्ता में समान भागीदारी सुनिश्चित करने, स्वरोजगार सहित अन्य मुद्दों को लेकर गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं से सुझाव लिया जा रहा है। सभी सुझावों को पार्टी अपने मैनिफेस्टो में सूचीबद्ध भी कर रही है तथा उन सभी समस्या को सरकार बनते ही शीघ्र दूर करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे क्योंकि बिहार के विकास में आधी आबादी ने बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें – बिहार रेजिमेंट के अग्निवीरों का पांचवां बैच हुआ सेना में शामिल, पासिंग परेड के दौरान…

महिला संवाद के दौरान महिलाएं ऐसी भी मांगें रख रही हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण की राह सुलभ हो सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं आसानी से अपने गांव के विकास के लिए अपनी इच्छा और आकांक्षाओं को भी सूचीबद्ध करा रही हैं। इस दौरान गरीब दास ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम जुलाई महीने के अंत तक वार्ड स्तर तक किया जाएगा।

Goal 6 22Scope News

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बछवाड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र साहु ने कहा कि कांग्रेस शासित अन्य प्रदेशों में पूर्व से ही नारी न्याय की गारंटी के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए पच्चीस सौ रुपए दिया जा रहा है ठीक उसी तरह से बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना के माध्यम से प्रत्येक महिलाओं को पच्चीस सौ रुपए देने का गारंटी दी है।

यह भी पढ़ें – PK ने माँगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU MLC ने कहा ‘व्यापारी हैं उन्हें चाहिए सिर्फ…’

महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं से सीधे संवाद का अनूठा माध्यम है। जहां महिला सशक्तीकरण एवं आर्थिक सबल संबंधित अपने योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा किया जाता है। वहीं इन योजनाओं के लाभुक अपने अनुभवों को अन्य महिलाओं एवं युवतियों के साथ साझा कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपने सपनों और जो आकांक्षाएं हैं। उसको खुलकर मंच पर रख रही हैं। इस मंच के माध्यम से महिलाएं जहां अपनी समस्याओं को उजागर कर रही हैं। वहीं विकास की संभावनाओं को भी तलाश रही हैं। साथ ही महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक सीधे पहुंचा रही हैं।

कार्यक्रम को बछवाड़ा विधानसभा चुनावी काॅर्डिनेटर हिमांशु कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, पूर्व सरपंच शीला देवी, कुमारी नीलम यादव, उर्मिला पासवान, ब्यूटी कुमारी, डोली देवी, मो उस्मान, निकहत प्रवीण, सोनी प्रवीण, रीता देवी, फुलझरी राय, अनिता रजक, सुधीर पासवान, सुरेश तांती, गमलू पासवान, अहिल्या देवी, सुनीता कुमारी, बुलबुल राय सहित सैकड़ों महिलाओं ने भी अपनी अभिव्यक्ति जाहिर की।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भीखमचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरविंद शर्मा व संचालन पूर्व सरपंच सह कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुरेश राय ने की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Ayushman Bharat योजना की प्रगति में बिहार तीसरे स्थान पर, शुरू हुआ तीन दिवसीय…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img